रेल यात्रियों को राहत: 28 और स्पेशन ट्रेनों को मिली मंजूरी 

 पटना  
पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से दूसरे स्टेशनों तक चलायी जा रही 28 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में वृद्धि की गई है। इनका मार्ग, ठहराव एवं समय पूर्ववत रहेगा। इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 

इन ट्रेनों के परिचालन में किया गया है विस्तार:
02787 सिकंदराबाद-दानापुर दैनिक स्पेशल तीन सितंबर तक 
02788 दानापुर- सिकंदराबाद दैनिक स्पेशल 30 सितंबर तक
03288 राजेंद्रनगर टर्मिनल-दुर्ग स्पेशल 31 अगस्त तक।
03287 दुर्ग-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल दो सितंबर तक।
03251 पाटलिपुत्र-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल 27 अगस्त तक हर शुक्रवार।
03252 यशवंतपुर-पाटलिपुत्र साप्ताहिक स्पेशल 30 अगस्त तक हर सोमवार। 
03259 पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्पेशल 29 अगस्त तक हर रविवार व बुधवार।
03260 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-पटना स्पेशल 31 अगस्त तक हर मंगलवार और शुक्रवार।
02395 राजेंद्रनगर टर्मिनल-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 25 अगस्त तक हर बुधवार।
02396 अजमेर-राजेंद्रनगर टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल 27 अगस्त तक हर शुक्रवार।
03257 दानापुर-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल 31 अगस्त तक रोजाना।
03258 आनंदविहार टर्मिनल-दानापुर स्पेशल एक सितंबर तक रोजाना।
02355 पटना-जम्मूतवी स्पेशल 31 अगस्त तक हर शनिवार व मंगलवार। 
02356 जम्मूतवी-पटना स्पेशल एक सितंबर तक हर रवि और बुध को। 
03255 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ स्पेशल 29 अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार।
03256 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल 30 अगस्त तक हर सोम और गुरु।
02352 राजेंद्रनगर टर्मिनल-हावड़ा स्पेशल 31 अगस्त तक। 
02351 हावड़ा-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल एक सितंबर तक। 
03329 धनबाद-पटना स्पेशल 31 अगस्त तक।
03330 पटना-धनबाद स्पेशल एक सितंबर तक। 
02363 पटना-रांची स्पेशल 31 अगस्त तक रोज़।
02364 रांची-पटना स्पेशल 31 अगस्त तक रोजाना।
03347/03349 बरकाकाना/सिंगरौली पटना स्पेशल 31 अगस्त तक रोज।
03348/03350 पटना-बरकाकाना/सिंगरौली स्पेशल एक सितंबर तक रोज।
02389 गया-चेन्नई एगमोर स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त तक हर रविवार। 
02390 चेन्नई एगमोर-गया स्पेशल 31 अगस्त तक हर मंगलवार। 
02397 गया-नई दिल्ली स्पेशल 31 अगस्त तक।  
02398 नई दिल्ली-गया स्पेशल एक सितंबर तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *