TMC में शामिल हुए 150 BJP नेता, सैनिटाइजर से हुआ शुद्धिकरण 

 नई दिल्ली 
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में गुरुवार को भाजपा के करीब 150 कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा सैनेटाइजर का छिड़काव किए जाने के बाद उन्हें तृणमूल में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड स्तर के सदस्य दुलाल राय ने बताया कि इलामबाजार में एक मंच बनाया गया था जहां भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया, फिर उसके बाद स्थानीय नेताओं ने उन्हें तृणमूल का झंडा थमाया।

राय ने कहा कि भाजपा के लिए जो कार्य कर रहे थे वे वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें वापस लेने से पहले हमें यह सुनिश्चित करना पड़ा कि वे संक्रमणरहित हो जाएं क्योंकि हमारा लक्ष्य वायरस से मुक्ति पाना है। भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव साहा ने दावा किया कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को तृणमूल कांग्रेस में शामिल करने के लिए उनके साथ जोर जबर्दस्ती की गयी। उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी मर्जी से भाजपा से तृणमूल में नहीं गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *