BJP सांसद मेनका गांधी के पास है करोड़ों की संपत्ति, मॉडलिंग की फोटो देख दिल दे बैठे थे संजय गांधी 

नई दिल्ली
देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार यानी गांधी फैमिली से ताल्लुक रखने वालीं बीजेपी सांसद मेनका गांधी का विवादों से पुराना नाता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू होने के बावजूद विपक्षी दल भाजपा में शामिल होने वालीं मेनका गांधी इन दिनों पशु चिकित्सक से अभद्रता करने के आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर मेनका गांधी को बायकॉट करने की मांग की जा रही है, साथ ही इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख इस मामले में मेनका गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

डॉक्टर को धमकाने का कथित ऑडियो वायरल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पशु चिकित्सक से फोन पर अभद्रता और अपमानजनक शब्दों में बात कर रही हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अब मेनका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं। मेनका गांधी के डॉक्टर के प्रति इस रवैये से पशु चिकित्सकों के बीच खासा नाराजगी है। वेटनरी डॉक्टरों के संगठन ने पीएम मोदी से भी कार्रवाई की मांग की है। वहीं ट्विटर पर #मेनकागांधीमाफीमांगे हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *