छह माह बाद पकड़ में आया नागालिग का अपहरणकर्ता

भिलाई
भिलाई के खुसीर्पारा क्षेत्र से छह माह पूर्व नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने सुंदरगढ़ ओड़िशा से गिरफ्तार किया। आरोपी अपहरणकर्ता के परिजनों से लगातार फोन कर रूपयों की मांग कर रहा था। इस दौरान उसने कई बार नाबालिग को धमकियां देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

खुसीर्पारा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी 25 वर्षीय मोहम्मद यासीन मूलत: बिहार के कटिहार जिले का निवासी है और पेशे वे ड्रायवरी का काम करता है। खुसीर्पारा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की घर में बिना किसी को बताए अपने घर से चली गई थी। जिसकी लापता होने की रिपोर्ट उसके परिजनों ने 14 फरवरी को खुसीर्पारा थाने में दर्ज कराई थी। घर से निकलने के बाद लड़की यासीन के चुंगल में फंस गई थी। मोहम्मद यासीन यासीन भोली भाली नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाकर साथ में भगा ले गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है, वह उसे घुमाता था और दुष्कर्म करता था। साथ ही लड़की के घर वालों को फोन करके रुपए की मांग भी करता था।

आरोपी शातिर ढंग से पुलिस को चकमा दे रहा था। नाबालिग के गुम होने के कुछ दिनों बाद ही परिजनों को फोन करके अज्ञात व्यक्ति रुपए की मांग किया करता था, जिसके बाद पुलिस ने उस फोन नंबर के बारे में पता किया, लेकिन वह पुलिस को भी गुमराह कर रहा था। पुलिस के द्वारा लगातार उसको फॉलोअप किया जा रहा था, पर वह बार-बार अपनी जगह को बदल दे रहा था, जिससे धर पकड़ करने में दिक्कत आ रही थी।लेकिन साइबर सेल की मदद लेने के बाद आरोपी के लोकेशन का पता चला कि वो कटिहार (बिहार) और सुंदरगढ़ (ओड़िशा) दोनों जगहों पर अधिक रहता है। जिसके बाद छापा मारकर नाबालिग लड़की व आरोपी को सुंदरगढ़ से बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *