मंत्री जयसिंह ने कहा कि नक्सलियों को अब देंगे मुंहतोड़ जवाब
बीजापुर
घायलों से मिलने जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल बीजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना, साथ ही हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। जवानों से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल लगातार 10 दिनों से बड़ी नक्सली घटना पर सरकार का क्या रुख रहेगा के सवाल के जवाब में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि डरने की कोई बात नही। इन नक्सलियों को आगे भी मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। घायल जवानों से मिलने के दौरान विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, कलेक्टर रितेश अग्रवाल,सीएमओ बीआर पुजारी, सिविल सर्जन अभय तोमर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया, अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
