चिराग ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के फैसले पर फिर दी सफाई 

 पटना  
लोजपा (चिराग गुट) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं के नाम मंगलवार को खुला पत्र जारी किया। चिराग ने इस पत्र में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के फैसले को वाजिब बताया है। कहा कि पार्टी ने छह प्रतिशत वोट हासिल किया। इतना वोट हमे तब मिला था जब 135 सीटों पर चुनाव लड़े थे। अगर सौ और सीटों पर चुनाव लड़े होते तो वोट प्रतिशत दस होता। साथ ही, पारस पर आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में उन्होंने मेरी पीठ में खंजर घोपा।
उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि लोजपा से निकाले गये पांच सांसद ऐसे व्यक्ति के साथ कैसे खड़े हो सकते हैं, जिन्होंने न सिर्फ राविलास पासवान बल्कि बिहार की जनता से भी धोखा किया। आरोप लगाया है कि दलित और महादलित में बंटवारा उनके पिता रामविलास पासवान को राजनीतिक तौर पर कमजोर करने की साजिश थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *