बीजेपी नेता के बेटे की दबंगई, दोस्तों संग ढाबा कर्मचारियों को लाठी-डंडे से पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच

 चंदौली 
चंदौली जिले के सैयदराजा क्षेत्र के सवैया गांव के पास सोमवार रात नेशनल हाईवे किनारे ढाबे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पुत्र ने अपने साथियों के साथ जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि उन सभी ने तोड़फोड़ व मारपीट की। ढाबा संचालक रिंकू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेत के पुत्र मझवार निवासी अंकित सिंह व शालू सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।

हिसं सैयदराजा के मुताबिक सवैया पट्टीदारी निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू का नेशनल हाईवे किनारे ढाबा है। आरोप है कि सोमवार देर रात मझवार निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशरण सिंह का पुत्र अंकित सिंह अपने दोस्त शालू सिंह सहित आधा दर्जन दोस्तों के साथ बोलेरो से वहां पहुंचा। उन सबने ढाबे पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारने लगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *