अमेजन ने तीन ब्रांड को बैन किया और स्वीडन में भी हुवेई पर प्रतिबंध, चीन को डबल झटका
नई दिल्ली
तकनीक के क्षेत्र में माहिर चीन को दो तरफ से झटका लगा है। एक तरफ जहां स्वीडन ने पिछले साल अक्टूबर में टेलीकॉम कंपनी हुवेई पर लगे बैन को बरकरार रखा हैं। वहीं दूसरी ओर अब अमेजन ने चीन के तीन ब्रांड्स पर बैन लगा दिया है। चीन को झटका देते हुए स्वीडन ने हुवेई टेक्नोलॉजी पर 5जी उपकरण बेचने के बैन को बरकरार रखा है। बता दें कि पिछले साल सुरक्षा कारणों के मद्देनजर स्वीडन ने हुवेई पर 5जी उपकरणों के बेचने पर बैन लगाया था। जिसे लेकर कंपनी ने अदालत का रूख किया था। इसके अलावा फेक रिव्यूज पर कार्रवाई करते हुए अमेजन ने भी चीन के तीन ब्रैंड पर बैन लगा दिया है।
स्वीडन की बात करें तो स्वीडन के पोस्ट एंड टेलीकॉम अथॉरिटी ने देश की खुफिया सर्विसों की सिफारिश पर सुरक्षा चिंताओं की वजह से अक्टूबर में अपने चीनी समकक्ष जेडटीई के साथ कंपनी को नेटवर्क से प्रतिबंधित कर दिया था। इस पर चीनी कंपनी ने अदालत का रूख किया था। लेकिन अदालत के फैसले को सुनकर हुवैई के एक प्रतिनिधि ने फैसले को निराश बताया था और कहा था कि यह आखिरी फैसला नहीं हैं। इसके बाद दिसंबर में कंपनी ने अपनी इनेशियल अपील भी खो दी थी।
