धान खरीदी केंद्रों की समस्याओं को लेकर सामूहिक इस्तीफा

कवर्धा
धान खरीदी केन्द्रो में व्याप्त समस्याओ को लेकर कवर्धा जिले की सेवा सहकारी समिति के सभी 400 सदस्यो ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सभी 400 कर्मचारियों ने सहकारी समिति के उप पंजीयक के नाम अपना इस्तीफा सौंपा है।

जिले के धान खरीदी केंद्रों में 6 माह व्यतीत होने के बाद भी धान का उठाव नहीं हो रहा है। धान का उठाव नहीं होने पर केंद्र में तैनात कर्मचारियों को धान के लिये बारदान की कमी, हमाल की व्यवस्था सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को यह कदम उठाते हुए अपना इस्तीफा उप पंजीयक को सौंप दिया। कर्मचारियो के सामूहिक इस्तीफे के बाद सेवा सहकारी समिति मे ऊथल-पुथल मची हुई है। फिलहाल इस बात की जानकारी नही मिली है कि उनके इस्तीफे पर प्रशासन का क्या रूख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *