मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल का पौधा लगाया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी पार्क में  पीपल का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के परिपालन में प्रतिदिन पौधा लगाते हैं।

पीपल एक छायादार वृक्ष है। पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और  आयुर्वेदिक महत्व भी है।  इस वृक्ष की सकारात्मक उर्जा को देखते हुए ऋषि-महात्माओं नें पीपल वृक्ष के नीचे बैठ कर तप किया और ज्ञान अर्जित किया।

प्रकृति विज्ञान के अनुसार पीपल का वृक्ष दिन-रात ऑक्सीजन छोड़ता है जो हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पीपल के पेड़ को अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है क्योंकि ये पेड़ कभी भी पत्ते विहीन नहीं होता। मतलब इसमें एकसाथ पतझड़ नही होती। पत्ते झड़़ते रहते हैं और नए आते रहते हैं। पीपल के वृक्ष की इस खूबी के कारण इसके जीवन-मृत्यु चक्र का घोतक बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *