उच्च न्यायालय ने किये जजों के तबादले

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने वर्ग दो के जजो के तबादला आदेश जारी करते हुए उनकी नयी पदस्थापना की गई है।
कांकेर जिला विधी विभाग में सचिव पद पर पदस्थ श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा को व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 के पद पर जिला न्यायालय दुर्ग,अनुप तिग्गा द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 जिला न्यायालय दुर्ग से चतुर्थ अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 सूरजपुर,श्रीमती अदीति ठाकुर सोफिया व्यवहार न्यायधीश प्रथम वर्ग-2 अंबिकापुर से व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 महासमुंद,श्रीमती श्वेता गोस्वामी व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वर्ग-2 धमतरी से अंबिकापुर,कु प्रिया रजक तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 राजनांदगांव से द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 सरगुजा अंबिकापुर,कु कामिनी वर्मा तृतीय अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 जशपुर से प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 बेमेतरा,कु योगिता जांगड़े प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 दंतेवाड़ा से अतिरिक्त प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 महासमुंद में पदस्थ किया गया है।  उच्च न्यायलय के रजिस्टार जनरल दीपक तिवारी ने इसके अलावा प्रोवेशनरी सिविल जजों की परमानेंट नियुक्ति कर दी। जिसमें अंकिता अग्रवाल, काम्या अय्यर, दिव्या गोयल, शैलेष कुमार, आफरीन बानो, हर्षी अग्रवाल, मीनू नंद, प्रज्ञा अग्रवाल, सारिका नंदे, अजय सिंह मीना, रश्मि मिश्रा, कोनिका यादव, आशीष कुमार, कुमुदुनी गर्ग, अंकिता यदु, मनीष कुमार, उन्नती महेश्वर, तान्या ब्रम्हे समेत अन्य प्रोवेशनरी सिविल जज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *