मांगे पूरी नही हुई तो दो दिन बाद आशा उषा करेंगी सीएम हाऊस का घेराव- लक्ष्मी कौरव
भोपाल
प्रदेश में आशा उषा और आशा सहयोगिनी महिला कार्यकर्ता विगत् 16 दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। आशा उषा और आशा सहयोगिनी संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी कौरव ने प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि हड़ताल के आज 16 दिन बीत जाने के पश्चात भी प्रदेश सरकार अनसुनी कर रही है। जिसके कारण प्रदेश भर की आशा उषा और आशा सहयोगिनी महिला कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। हमारी 6 सूत्रीय मांगे है । जिसमें आशा का 18 हजार तथा सहयोगी को 24 हजार मानदेय दिये जाने की मांग की गई है ।
सेवाकाल में मृत्यु होने पर 5 लाख रूपए मुआवजे की मांग की गई है । एएनएम के रिक्तपदों पर भर्ती में प्राथमिकता सहित मेडिकल सुविधाएं एवं एलाउंस प्रदान करने सहित अन्य मांगें की गई है। आशा कार्यकर्ताएं एवं सहयोगी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों की धुरी है। हमारी 6 सूत्रीय मांगों पर अविलम्ब विचार कर हमारी जायज 6 मांगों को पूर्ण किया जाएं । यदि 2-3 दिनों में यदि हमारी मांगों पर कोई सहमति नही बनी तो प्रदेश भर की कार्यकर्ता महिलाऐं सीएम हाऊस का घेराव करेगी।
