तेल के बिना मसाज…

रिफ्लेक्सोलॉजी एक प्रकार की वैकल्पिक चिकित्सा है, जो भारत साहित अन्य एशियाई देशों में काफी प्रचलित है। रिफ्लेक्सोलॉजी चिकित्सा विधि में बिना तेल या लोशन का उपयोग किये अंगूठे, अंगुली और हस्त तकनीक की मदद से पैर और हाथ पर दबाव दिया जाता है या मसाज की जाती है। रिफ्लेक्सोलॉजिस्ट के अनुसार यह पद्धति जोन और रिफ्लेक्स क्षेत्र की प्रणाली पर आधारित है। यदि कोई बीपी, तनाव, कमर दर्द, गर्दन दर्द या फिर सिदर्द आदि समस्याओं से प्रभावित है तो किसी अच्छे रिफ्लेक्सोलॉजी सेंटर जाकर रिफ्लेक्सोलॉजी करवा सकता हैं। रिफ्लेक्सोलॉजी की मदद से इस सभी समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है।

तनाव दूर करने मदद
तनावग्रस्त होने पर हमारी गर्दन और कंधों में भी तनाव पैदा हो सकता है, जिसके कारण दर्द शुरू हो सकता है। ऐसे में लिया गया एक रिफ्लेक्सोलॉजी सत्र बड़ी राहत दिला सकता है, विशेष रूप से लगातार कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों के लिये ये बेहद फायदेमंद होता है।

खून का दौरा बेहतर होगा
रिफ्लेक्सोलॉजी से खून का दौरा यानी रक्त संचार सुचारू होने के साथ-साथ हार्मोनल फ्लूड का भी संचालन बेहतर प्रकार से होता है, जिससे शरीर अच्छी तरह से काम कर पाता है। रिफ्लेक्सोलॉजी से प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार भी होता है।

एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज कराना
रिफ्लेक्सोलॉजी के अंतर्गत पैर के एक विशेष भाग पर रही तरीके से जोर देकर एंडोर्फिन नामक हार्मोन को रिलीज करवाया जा सकता है। इससे नर्वस सिस्टम बैलेंस होता है और तनाव और दर्द आदि कम हो जाते हैं।

साइटिका नर्व की एक्सरसाइज
साइटिका नर्व का प्रतिबिंब ठीक टखने की हड्डी के पीछे होता है और यह नर्व लगभग 4 से 10 सेमी. तक एक सीधी रेखा में ऊपर की ओर जाती है। यह नर्व कुछ कारणों से कमर व पैर के नीचे के भाग के दर्द का कारण बन जाती है। जब रिफ्लेक्सोलॉजी के तरह इस नर्व पर नीचे से ऊपर की ओर मसाज की जाती है तो दर्द से आराम मिलता है।  

चेहरे की रिफ्लेक्सोलॉजी
रिफ्लेक्सोलॉजी पद्धति की मदद से शरीर के किसी भी हिस्से के दर्द को ठीक किया जा सकता है। फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी एक ऐसा उपचार है, जो क्रमश: तीन प्राचीन पद्धतियों चायनीज मेरीडियन, चायनिज एनर्जी मेडिसीन और एक्यूपंक्चर प्वॉइंट्स, वियतनामी और एंडीयन ट्राइब्स बॉडी मैप से प्रेरित है।

शरीर का शुद्घिकरण
रिफ्लेक्सोलॉजी के दौरान दी जाने वाली विशेष मसाज से शरीर की अशुद्धी और गंदगी भी दूर होती है। साथ ही यह अनिद्रा दूर करने के लिए बेहद प्रभावी उपचार भी है। यह आपको पूरी तरह से तंदरूस्त रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *