बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए सात दिवसीय ऑनलाइन आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास 20 जून से

मुरैना
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 द्वारा कोरोना काल मे बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए ऑनलाइन आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास का सात दिवसीय आयोजन 20 जून को किया जा रहा है गाइडलाइंस की वजह से यह आयोजन ऑनलाइन होगा जिसमें बच्चे संबंधित कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जानकारी देते हुए जैन मिलन की क्षेत्रीय चैयरमेन सरिता जैन ने बताया कि शिक्षा के साथ साथ कला का भी हमारे जीवन में बडा ही महत्व  है.

हर बच्चे मे कोई ना कोई कला अवश्य छुपी हुई होती है बस जरूरत होती है उस कला को बाहर लाकर निखारने की इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र क्रं-2 के द्धारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर राजेश जैन बंटी एवं क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना अनीता जैन के मार्गदर्शन में 20 जून 2021 रविवार से प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 3-30 बजे तक सात दिवसीय "आर्ट एण्ड क्राफ्ट क्लास का आयोजन शुभी जैन आर्ट एण्ड क्राफ्ट एक्सपर्ट के सानिध्य होगा जिसमें 8 वर्ष से उपर के सभी बालक एवं बालिका भाग ले सकते हैं इस मे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे अपना रजिस्टेशन करवा रहे है सरिता जैन ने कहा है कि बच्चे इस आर्ट एण्ड क्राफ्ट क्लास मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भाग लेकर अपनी कला को और अधिक निखारने का कार्य करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *