अनलॉक-2 में रियायत के बाद वनविहार में आए पर्यटक
भोपाल
राजधानी में स्थित वन विहार नेशनल पार्क आज से पर्यटकों के लिए पुन: खुल गया है। लेकिन इस बार पर्यटकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा और भीड़ से बचना होगा। अब सैलानी सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक पार्क की सैर कर सकेंगे। पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार जैन के अनुसार कि पर्यटकों को समूह में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पर्यटकों के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया हैऔर पर्यटकों को मास्क और सोशल डिस्टेसिंग पर फोकस किया जा रहा है।
वन विहार में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को तय समय में बाहर निकलना होगा। ऐसे पर्यटक जो तय समय पर बाहर नहीं निकलेंगे, उन्हें कार्रवाई के दायरे में लेंगे। सड़क के आसपास टहलने वाले वन्यप्राणियों को अपनी तरफ आकर्षित करने के प्रयास नहीं करने होंगे। उनकी तरफ कंकड़ नहीं फेंक सकेंगे। वन्य प्राणियों को किसी तरह खाने की वस्तु नहीं दी जा सकेगी। बाड़े के अंदर कुछ भी फेंकना या डालना प्रतिबंधित रखा गया है।
