कांग्रेस झूठ बोलकर प्रदेश में आग लगाना चाहती है: CM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कहना है कि वे और उनकी सरकार जनता के साथ मिलकर समाज सेवियों के साथ मिलकर कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में लगे हुए हैं। हमारी कोशिश है कि हम परिस्थितियों को जल्द से जल्द सामान्य बना दें, हम जनता के साथ मिलकर प्रयासों में लगे हैं। लेकिन कांग्रेस झूठ बोलकर मध्यप्रदेश में आग लगाना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के झूठ का स्तर तो देखिए कल मैहर में प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष अपने बयान में कह रहे हैं। अभी मैं रामचंद्र अग्रवाल जी से मिलकर आया हूं उन्होंने मुझे बताया कि उनकी मृत्यु रेमडेसीविर इंजेक्शन से हुई है। अब मृत्यु के बाद स्वर्गीय रामचंद्र अग्रवाल जी कमलनाथ को बता रहे हैं कि मेरी मृत्यु नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन से हुई है। आप अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस का स्तर कितने नीचे चला गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एन केन प्रकारेण प्रदेश में आग लगाओ सरकार को बदनाम करने के काम में लगी है। उन्होंने कहा कि ऐसी झूठी कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है, प्रदेश को बचाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *