MP की सियासत पर बोले कैलाश-शिवराज हमारे नेता, बदले की भावना से काम कर रही बंगाल सरकार

ग्वालियर
भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह अब प्रतिशोध की राजनीति कर रही हैं। चुनाव नतीजों के बाद उनकी सरकार भाजपा नेताओं के साथ बदले की भावना से पेश आते हुए उनको परेशान करने पर उतर आई हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आए मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ ममता सरकार के एक्शन के सवाल पर श्री विजयवर्गीय ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के मंच से उन्होंने जो डॉयलग बोला था, वो तो टीएमसी में रहते हुए वह 100 बार बोल चुके थे। मैं बंगाल की सीएम से यह सवाल करता हूं कि टीएमसी में रहते मिथुन दा का यही डायलॉग ममता बनर्जी को कभी नहीं अखरा तो अब आखिर इसमें ऐसा क्या नया हो गया?

मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को लेकर गरमाती रही सूबे की राजनीति के सवाल पर श्री विजयर्गीय ने कहा कि यहां भाजपा की टिकाऊ सरकार है और शिवराज सिंह चौहान हमारे मुख्यमंत्री हैं, यह काफी है। उनके नाम की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि में संगठन का सिपाही हूं, मेरी भूमिका कुछ और है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *