2 लाख के इनामी सहित 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। जनपितुरी सप्ताह के आखिरी दिन दो लाख रुपये के इनामी नक्सली सहित 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक नक्सल दंपती व एक नक्सली ने भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया। इस दोरान जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार, एसपी के.एल ध्रुव और तमाम अधिकारी उपस्थित थे। इन आठ नक्सलियों के समर्पण से माओवादियों को जोर का झटका लगा हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में  2 लाख रुपए के इनामी नक्सली वंजाम भीमा, डीकेएमएस रवि, जीआरडी कमांडर कोसा, जनमिलिशिया सदस्य  सोड़ी दुला, देवा, कवासी देवा और दिरदो गंगा व नक्सलियों की सीएनएम सदस्य माड़वी कलावती शामिल हैं। आत्मसर्पण करने के बाद इन नक्सलियों ने कहा कि संगठन में हो रहे भेदभाव, अत्याचार और शोषण के चलते ही उन्होंने यह फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *