आंगनबाड़ी भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन

गीदम। वार्ड क्रमांक 11 स्थित आंगनबाड़ी भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन नगर पंचायत गीदम की अध्यक्षा साक्षी रविश सुराना के द्वारा किया गया। जिसमे कांग्रेसी नेता रजत दहिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, लियाकत खान भी उपस्थित थे।

आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत हेतु दंतेवाड़ा विधायिका देवती महेंद्र कर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्षा साक्षी सुराना, उपाध्यक्ष मनकुराम लेकामी एवं समस्त पार्षदों ने प्रयास किया। जिसके परिणाम स्वरूप कुछ केंद्रों के जीर्णोद्धार का कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा किया जा रहा है। शेष बचे आंगनबाड़ी केंद्रों में से तीन आंगनबाड़ी के मरम्मत का कार्य नगर पंचायत गीदम के द्वारा किया जाएगा।

साक्षी रविश सुराना ने कहा कि कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत की स्वीकृति पश्चात शेष केंद्रों के लिए हमने सांसद बस्तर दीपक बैज जी से मुलाकात कर उनके जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृति दिलाने के लिए निवेदन किया था, जिसके फल स्वरूप 3 केंद्रों के जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जिसके लिए उन्होंने सांसद दीपक बैज जी सहित जिलाधीश दीपक सोनी जी को भी धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *