जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा के जोड़-तोड़ पर सपा का ऑब्जेक्शन, डीएम और एसएसपी से शिकायत

 मेरठ 
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से चल रही जोड़-तोड़ की राजनीति पर सपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा के पास जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोट नहीं है। भाजपा नेता खरीद-फरोख्त में लगे हैं। उन्होंने डीएम, एसएसपी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि उन्होंने शिकायत में किसी सदस्य का नाम नहीं लिया है। माना जा रहा है कि दो दिन पूर्व सपा समर्थित एक सदस्य भाजपा प्रत्याशी गौरव चौधरी कुसैड़ी के पास चला गया था।

सपा जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को बयान में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पास सदस्य नहीं हैं। भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों पर तरह-तरह के दबाव डालकर पक्ष में किया जा रहा है। संविधान की शपथ लेने वाले भाजपा के मंत्री, अधिकारी खुलेआम लोकतंत्र का मखौल उड़ा रहे हैं। अवैधानिक और गैरकानूनी तरीके से सारी कार्रवाई की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएम, एसएसपी से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। अनुज राठी, जिलाध्यक्ष, भाजपा ने कहा कि विपक्ष के पास कुछ नहीं बचा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत है। इस कारण विपक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं। सच्चाई यह है कि विपक्ष के पास तो वोट ही नहीं। सारे आरोप गलत और निराधार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *