पाटन को जल परीक्षण प्रयोगशाला की मिली सौगात

रायपुर
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के निर्देशन में दुर्ग जिले के पाटन को जल परीक्षण प्रयोगशाला की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के पाटन में जल परीक्षण प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत दुर्ग जिले के पाटन में जल परीक्षण प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य के लिए 24.97 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय योजना परीक्षण एवं स्वीकृति समिति की बैठक में समिति द्वारा उक्त निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति की अनुशंसा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *