3 निजी अस्पताल व 2 लैब के खिलाफ शिकायत, हो सकती है कार्रवाई

रायपुर
कोरोना इलाज में लापरवाही की शिकायतों के बाद रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमओ डॉ. मीरा बघेल ने तीन प्राइवेट अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन से  शिकायतों पर जवाब मांगा गया है।

देवपुरी स्थित जय अंबे अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण के दौरान कमियां पाईं गईं। कोरोना इलाज के मापदंडों के अनुसार अस्पताल में व्यवस्था नहीं थी। अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया। इसी तरह रायपुर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस लैब और पैथ काइंड लैब को कोरोना टेस्ट के आंकड़े समय पर पोर्टल में अपलोड नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह खरोरा के महामाया अस्पताल को आॅक्सीजन उपलब्ध न कराने की शिकायत के बाद नोटिस जारी किया गया है। कोरोना मरीज के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि 25 अप्रैल को अस्पताल में सुबह 1 से 2 के बीच आॅक्सीजन की सप्लाई बंद थी।
दूसरी ओर आईपीएम यानी इंडियन फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ सचिव राहुल वर्मा के मित्तल इंस्टीट्यूट में मरीज से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत के बाद अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ मीरा बघेल ने नोटिस में कहा है कि स्पष्टीकरण और जांच में अगर शिकायतें सही पाई जाती हैं तो अस्पताल और लैब के खिलाफ कड़ा निर्णय लिया जाएगा। कोरोना इलाज व टेस्ट की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *