तनिष्क ज्वेलर्स में पति-पत्नी बनकर आए चोर उड़ा ले गए सोने के झुमके
रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे व्यवस्तम मार्ग में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में शनिवार की दोपहर 12.45 बजे एक महिला और पुरुष पति-पत्नी बनकर आए और ज्वेलर्स देखने के दौरान दो नग सोने के झुमके को पार कर चलते बने। इस पूरी घटना की रिकार्डिंग सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अब मौदहापारा पुलिस इन दोनों चोरों की तलाश में जुट गई हैं।
मौदहापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जय स्तम्भ चौक के पास स्थित तनिष्क ज्वेलर्स दुकान खुलने के कुछ घंटे बाद एक और पुरुष ने दुकान में प्रवेश किया और पूछताछ करने पर पति/पत्नी होना बताया। इस दौरान उन्होंने कुछ ज्लेवर्स दिखाने की बात कहते हुए कर्मचारियों को अपनी बातों में उलझाने के बाद टेबल में रखे 2 नग 15 ग्राम वजनी सोने के झुमके को उठा लिया और वहां से चलते बने। शाम को 5 बजे ज्वेलर्स की गिनती की गई तब उन्हें दो नग झुमके कम मिले, उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई।
तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर आशीष मोहन जोशी ने तत्काल इसकी जानकारी मौदहापारा पुलिस को दी और सीसीटीवी में कैद हुए उनकी फुटेज को भी पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन दोनों शातिर चोरों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस ने इन दोनों चोरों के खिलाफ धारा 380, 34 के तहत मामला दर्ज किया हैं।
