91 किलो 590 ग्राम गांजे के साथ चार गिरफ्तार

रायपुर। जगदलपुर से राजधानी रायपुर होते हुए बिलासपुर में 91 किलो 590 ग्राम गांजे को खपाने के लिए स्विफ्ट डिजायर वाहन से जा रहे थे कि साइबर सेल और विधानसभा पुलिस की टीम ने चार तस्करों को ग्राम सकरी स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

साइबर सेल प्रभारी गिरीश तिवारी ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में गांजा लेकर विधानसभा के रास्ते निकल रहे हैं। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई जिस पर सायबर सेल एवं थाना विधानसभा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए वाहन को पकड?े के लिए ट्रैप पार्टी लगाकर वाहन की पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच ग्राम सकरी स्थित नहर पुलिया के पास वाहन आते दिखा जिसे रुकवाने का पुलिस ने प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की तगड़ी घेरेबंदी के चलते वह पकड़ लिए गए। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में प्लास्टिक की अलग-अलग 19 पैकेटों में रखें कुल 91 किलो 590 ग्राम गांजा एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को जप्त कर लिया। सायबर सेल और विधानसभा पुलिस ने इस मामले में राकेश राठौर, संजय वर्मा, कृष्णा साहू और धनंजय वर्मा को गिरफ्तार नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह गांजे को लेकर जगदलपुर से राजधानी रायपुर होते हुए न्यायधानी बिलासपुर के विभिन्न जगहों पर खपाने ले जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *