प्रेमी संग मिलकर प्रेमिका ने अपने ही घर कर डाली ऐसी वारदात कि हैरान रह जाएंगे आप

लखनऊ
लखनऊ के गोसाईंगंज में प्रेम जाल में फंसी बेटी ने अपने ही घर मे प्रेमी संग मिलकर लाखों की चोरी घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस की सख्त पूछताछ पर बेटी ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस प्रेमी सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक रसूलपुर आशिक गांव में मेंथा आयल की खरीद का बड़ा करोबार करते है। उन्होंने शुक्रवार सुबह गोसाईंगंज कोतवाली पर घर मे हुई लाखों की चोरी की सूचना दी। मनोज ने पुलिस को बताया कि चोरों ने अलमारी से करीब 13 लाख नगद और लगभग चार लाख के जेवर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान शक के आधार पर उसकी बेटी खुशबू से पूछताछ की। 

पुलिस के मुताबिक  मनोज की बेटी खुशबू का  गोसाईंगंज के लाल शाह पुरवा गांव के विनय यादव से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। खुशबू ने पुलिस को बताया कि उसके परिजनों का उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। जिससे वो काफी परेशान थी। जिसके चलते उसने विनय के साथ रहने का मन बनाया। लेकिन इसके पैसे की कमी आड़े न आए तो विनय ने चोरी की योजना बना डाली। विनय ने खुशबू को नींद की गोलियां लाकर दी। जिसे उसके काढ़े में मिला कर अपने मां- बाप को दे दिया। उनके बेहोश होने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। लेकिन लड़के के गलत आचरण के चलते पिता राजी नहीं हुए। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि खुशबू के कबूलनामे के बाद पुलिस ने प्रेमी विनय यादव और शुभम को सेगटा गांव के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से 11 लाख 29 हजार रुपए और जेवरात बरामद किए है जबकि इनका एक साथी रंजीत फरार है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *