‘बाबूराव’ हो या ‘तेजा’, हर किरदार में फिट बैठे परेश रावल 

 मुंबई 
दिग्गज अभिनेता परेश रावल हर किरदार में फिट हो जाते हैं। तीन दशकों से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे परेश रावल आज 66 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। परेश रावल के जन्मदिन पर बताते हैं उनकी बेस्ट फिल्मों के बारे में।
     
अंदाज अपना अपना
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में परेश रावल डबल रोल में थे। उनके किरदार का नाम राम गोपाल बजाज और श्याम गोपाल बजाज उर्फ तेजा था। फिल्म जब रिलीज हुई थी तब तो यह खास पसंद नहीं की गई लेकिन बाद में यह हिट हो गई। इस फिल्म की गिनती कल्ट कॉमेडी फिल्म में की जाती है।
 
हेरा फेरी
बाबूराव गणपत राव आप्टे का किरदार परेश रावल ने जबरदस्त तरीके से निभाया। साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' में उनका एक-एक डायलॉग हिट हुआ। उनके अलावा इसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी हैं। यह फिल्म 1989 में आई मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' की रीमेक है। इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' को भी दर्शकों ने पसंद किया।
 
हंगामा
निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा' में अक्षय खन्ना, परेश रावल, आफताब शिवदासानी सहित अन्य कलाकारों की मुख्य भूमिका है। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम राधेश्याम तिवारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *