एसएन मोटर्स कार डीलर के कार्यालय में इंश्योरेंस पेपर को लेकर तोडफोड़

रायपुर। आमानाका क्षेत्र में एसएन मोटर्स कार डीलर के कार्यालय में सेकेण्ड हैंड कार के इंश्योरेंस पेपर को लेकर हुए विवाद में दो बदमाशों ने कार्यालय में तोडफोड़ कर दिया। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया हैं जबकि दूसरी की तलाश में जुट गई हैं।
सरस्वती नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमानाका इलाके के एसएन मोटर्स कार डीलर के कार्यालय में अमन जैन और साहिल जैन ने सेकंड हैंड आॅडी कार खरीदी थी। जिसके बाद कार के इंश्योरेंस पेपर्स को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था। आरोपितों ने शुक्रवार रात कार डीलर के कार्यालय जाकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की पिटाई करने के बाद कार्यालय में जमकर तोडफोड़ कर फरार हो गए। कंपनी के लोगों ने सरस्वती नगर थाने में अमन जैन और साहिल जैन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506बी, 323, 507, 427, 452, 34 के तहत अपराध दर्ज करने के बाद अमन जैन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी साहिल जैन की तलाश में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *