केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान
बिलासपुर। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरे कार्यकाल का दो वर्ष पूर्ण होने हो गया और इसी उपलक्ष्य में जिला भाजपा के बैनर तले भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं ने हिस्सा लिया।
सुबह 11 बजे दिग्गज भाजपा नेताओं की मौजूदगी में शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि केंद्र में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार काबिज हुई है तब से देश चौतरफा उन्नति और प्रगति कर रहा है। विश्व मानचित्र में भारत का अलग नाम हो रहा है। किसान हितैषी केंद्र की सरकार ने किसानों की हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लेकर किसान सम्मान निधि योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। रासायनिक खाद की सब्सीडी बढ़ाते हुए कीमत को यथावत रखा गया है। इससे अन्न्दाता किसानों को कृषि कार्य में लाभ मिलेगा। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि देश बीते 14 महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी आपदा से निपटने में लगातार सफलता मिल रही है। टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
शिविर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,सांसद अर्स्ण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक डा.कृष्णमूर्ति बांधी व रजनीश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित मोर्चा व प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों मौजूद थे।
