जेल में बंद मेहुल चोकसी की पहली तस्वीरें आईं सामने 

डोमनिका

मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रिमिनिल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) की कस्टडी में है। उसे चार दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था। मेहुल की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वो जेल में बंद दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि उसके हाथ पर चोट है। उसकी आंखें काफी लाल हैं और शरीर से वह काफी कमजोर दिख रहा है। मेहुल चोकसी की तरफ से ये आरोप लगाया गया है कि उसके साथ डोमिनिका की जेल में मारपीट की गई है। भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी इस समय डोमनिका पुलिस की कस्टडी है। चोकसी पर एंटीगुआ छोड़कर भागने का आऱोप है। डोमिनिका की जेल में बंद भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें वहीं की मीडिया ने जारी की है। इन तस्वीरों में मेहुल चोकसी के साथ की गई मारपीट के निशान दिख रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा मेहुल चोकसी जेल की सलाखों के पीछे है और उसके हाथों पर चोट के निशान दिख रहे हैं।

 इस बीच कतर एक्जीक्यूटिव के बॉम्बर्डियर ग्लोबल 5000 एयरक्राफ्ट के डोमिनिका पहुंचने को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है। ये एयरक्राफ्ट डोमिनिका के डगलस चार्ल्स एयरपोर्ट पर उतरा है। एंटीगुआ की मीडिया में कयास लगाए जा रहे हैं ये विमान डोमिनिका किसको लेने पहुंचा है या फिर कौन डोमिनिका आया है? बता दें कि, एंटीगुआ और बारबुडा से हाल में फरार हुए भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ लिया गया था। 

उसके खिलाफ इंटरपोल ने 'यलो नोटिस' जारी किया था। पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज जालसाजी मामले में चोकसी वांछित है और उसे आखिरी बार पिछले रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा में अपनी कार में भोजन करने के लिए जाते हुए देखा गया था। चोकसी की कार मिलने के बाद उसके कर्मचारियों ने लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद वह डोमनिका में गिरफ्तार हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *