सोना 55000 तक पहुंचे इससे पहले कर लें खरीदारी 

 नई दिल्ली 
पिछले 30 साल में इस साल गोल्ड का आगाज सबसे खराब रहा, लेकिन अब सोने की कीमतें एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी हैं। इसकी कीमत ऐसे ही बढ़ती रही तो जल्द पिछला रिकॉर्ड (56254 रुपये प्रति 10 ग्राम) भी तोड़ देगा।  कोरोना की दूसरी लहर के बीच इस महीने अबतक सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 1863 रुपये तक चढ़ चुका है। वहीं, चांदी 2700 रुपये महंगी हो चुकी है।
 
अगर बीते हफ्ते की बात करें तो सोना जहां 101 रुपये चमका है, वहीं चांदी 1041 रुपये टूटी है। जहां तक साल 2021 की बात है तो अब सोने के रेट में गिरावट सिमटकर केवल 1548 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि चांदी के भाव में अब तक 3117 रुपये का उछाल आ चुका है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव पिछले साल के ऑल टाइम हाई से 7600 रुपये तक गिर चुका है। वहीं पिछले साल के अपने उच्च भाव से चांदी 5508 रुपये प्रति किलो तक सस्ती चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *