15 दिन पहले मिलेगी परीक्षा की जानकारी
भागलपुर
जेईई मेन की परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा का छात्रों को इंतजार है। समय अनुकूल रहता तो 28 मई को जेईई मेन के अंतिम दिन की परीक्षा रहती। जेईई मेन के मई में होने वाली परीक्षा 24 से 28 मई तक होनी थी। ऐसे में फरवरी से मई तक के बीच होने वाली चार परीक्षाओं की शुक्रवार को अंतिम परीक्षा समाप्त हो जाती। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण फरवरी और मार्च की परीक्षा तो हुई, लेकिन अप्रैल और मई की परीक्षा को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी पत्र में कहा है कि अगली तारीख के कम से कम 15 दिनों पहले इसके तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
