अर्बन कंपनी के जरिए हेयर कट की होम सर्विस कर्फ्यू का उल्लंघन,आफिस सील

इंदौर
 जिला प्रशासन ने भले ही किराने की होम डिलीवरी को मंजूरी दी है लेकिन ऑनलाइन कंपनियों द्वारा हेयर कट की होम सर्विस प्रशासन को मंजूर नहीं। अर्बन कंपनी नामक पोर्टल के जरिए हेयर कट के लिए गए दो व्यक्तियों को प्रशासनिक अमले ने रोका। हेयर कट के लिए जाने को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन माना और कंपनी का दफ्तर सील कर दिया।

संयोगितागंज के पास दो व्यक्ति यश पिता राजेन्द्र भाटी और चैनसिंह पिता हजारीलाल को कोरोना कर्फ्यू के दौरान कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़ा गया। अपर कलेक्टर पवन जैन के अनुसार दोनो व्यक्तियो के द्वारा बताया गया कि वे अर्बन कंपनी के माध्यम से बाल काटने हेतू पारसी मोहल्ला आये थे। पूछताछ करने पर यश भाटी के द्वारा पहचान पत्र दिखाया गया। जिसमे अर्बन कंपनी का नाम एवं प्रोफेशनल आईडी यूसी1342483 जो कि 22 मई 2021 को जारी की गई थी, दर्ज पाई गई। इसी तरह चैनसिह पिता हजारीलाल भी अर्बन कंपनी में प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत पाए गए। दोनो व्यक्तियों के द्वारा अपने मोबाईल मे अर्बन कंपनी का एप यूसी पार्टनर दिखाया गया जिसके माध्यम से इनकी हेयर कट हेतू बुकिंग की गई थी। अपर कलेक्टर श जैन ने बताया कि इस पूरे घटना क्रम में अर्बन कंपनी द्वारा कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करता पाया गया। इसी के मद्देनजर हुए कंपनी एवं उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध संयोगितागंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही अर्बन कंपनी के विजय नगर स्थित ऑफिस को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *