17 बॉक्सों में कोविशील्ड की पहुंची दो लाख डोज
रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में गुरुवार को सुबह एयर इंडिया की विमान संख्या एआई 651 से 17 बॉक्सों में लगभग दो लाख डोज पहुंची। इसे सीरम इंस्टीट्यूट ने अपने मुंबई में स्थित लैब से निर्मित कोविशील्ड की वैक्सीन को भेजा। इसकी जानकारी विमानतल के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने दी। उन्होंने बताया कि 17 बॉक्सों में कोविशील्ड की वैक्सीन राजधानी पहुंची हैं जिसे राज्य सरकार के द्वारा गठित सीजीएमएससी ने प्राप्त कर लिया हैं और यहां से इन डोजों को विभिन्न जिलों में भेजा जाएगा और टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद हैं।
