शिवराज कैबिनेट: अब कान्हा के बजाय पचमढ़ी में होगी मंत्रियों की चिंतन बैठक

भोपाल
शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों की चिंतन बैठक अब कान्हा टाइगर रिजर्व की बजाय पचमढ़ी में होगी। चिंतन बैठक के दौरान शिवराज कैबिनेट वहां कुछ फैसले भी लेगी। पहले यह बैठक कान्हा में 26 व 27 मार्च को होना तय थी जिसे अब पचमढ़ी में करने का निर्णय हुआ है। बताया जाता है कि सभी मंत्री एक बस में सवार होकर 25 मार्च को पचमढ़ी जाएंगे और भोपाल व पचमढ़ी मार्ग के बीच किसी स्थान पर रुककर सीएम शिवराज सिंह चौहान और मंत्री भोजन व स्वल्पाहार लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान इस दौरान मंत्री समूहों के साथ अलग-अलग चर्चा भी करेंगे। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए सरकार की प्राथमिकताओं से मंत्रियों को अवगत कराएंगे। इस दौरान सरकार तीन दिन तक पचमढ़ी से ही चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *