राजकिशोर हरबंश के निधन पर विस अध्यक्ष व सांसद ने जताई गहरी संवेदना
जांजगीर-चांपा। प्रमंग्रासयो के प्रभारी अधीक्षण अभियंता रायगढ़ में पदस्थ राजकिशोर हरबंस के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त किए हैं।
स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि रसौटा के मूल निवासी हरबंश परिवार से उनका गहरा नाता रहा है व राजकिशोर हरबंश उनके पारिवारिक मित्रों में से थे इस दु:ख की घड़ी में गहरी संवेदना के साथ-साथ परिजनों को संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। उल्लेखनीय है कि जिला जांजगीर चांपा के विकास खण्ड बलौदा के ग्राम रसौटा के मूल निवासी व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के प्रभारी अधीक्षण अभियंता रायगढ़ व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शेषराज हरबंस के पति, व जिला पंचायत जांजगीर चांपा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर हरबंश के अग्रज भ्राता राजकिशोर हरबंश का ईलाज एम्स रायपुर में चल रहा था जिनका बीती रात 26 मई को हृदयाघात से निधन हो गया है। वे अपने पीछे 2 पुत्री व एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
