मोदी को हटाने के लिए लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी कर सकता है चीन: BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को हटाने के लिए चीन गड़बड़ी फैला सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि चीन ने पहले डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव हरवाने के लिए गड़बड़ी की और अब चीन को दूसरी खुन्नस भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि क्योंकि केंद्र की कूटनीति के चलते असहाय हुए चीन को पहली बार भारत की जमीन से पैर पीछे खींचना पड़ा है। पीएम मोदी की कूटनीतिक सफलता के चलते कई इस्लामिक देश भारत के साथ आ गए हैं, इससे चीन बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन किसी देश को आगे बढ़ने नहीं देता है और जो आगे बढ़ता है। उसे कमजोर करने में जुट जाता है। ये चाइना की पॉलिसी होती है।

 कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनको ये कहने में संकोच नहीं कि ये दूसरी लहर चीन के मानव निर्मित वायरस का असर है। उन्होंने साफ किया कि दूसरी लहर की इतनी घातक होगी ऐसा अनुमान इसलिए नहीं था क्योंकि अन्य एशियाई देशों में ये लहर नहीं थी। इसे लेकर चीन पर इसलिए शंका हो कि अमेरिका के वैज्ञानिक भी शंका जाहिर कर चुके हैं कि मानव निर्मित वायरस वार चीन की साजिश हो सकती है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *