शौच के लिए जा रही लड़की से किया रेप फिर वीडियो बनाकर दूसरी बार भी किया घिनौना काम

बांका
बिहार के बांका जिले के सदर अनुमंडल के धोरैया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से लगातार रेप करने और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बीते 19 मई को गांव की युवती शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला शमशेर नाम के युवक ने उसके साथ रेप किया और वीडियो भी बना लिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने पीड़िता को धमकाया कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा, जिसके चलते पीड़िता लोक-लाज के डर से चुप रही।
 
फिर घटना के दूसरे दिन भी युवक ने पीड़िता के साथ रेप किया। दूसरी बार रेप होने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर आरोपित के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपितों के परिजनों ने पीड़िता के पिता से साथ मारपीट और गाली-गलौच की। साथ ही धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद आरोपित ने रेप का वीडियो वायरल कर दिया।

फिर पीड़िता के पिता बेटी को लेकर धौरेया थाना पहुंचे और पुलिस को रेप की घटना की जानकारी देते हुए आरोपित युवक शमशेर और उसके पिता मौलवी युनुस के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं आरोपित युवक और उसके पिता घर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी पढ़ाई करने के लिए जाती थी तब भी शमशेर उसके साथ छेड़खानी करता रहता था। इस मामले को लेकर धोरैया थानाध्यक्ष महेश्वर राय ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *