चंदेल ने विधायक निधी से प्रदान की एम्बुलेंस
जांजगीर-चांपा। स्थानीय विधायक नारायण चंदेल ने विधायक निधी मद से कोरोनाकाल मे जिला अस्पताल को एम्बुलेंस प्रदान की ताकि मरीजो को तत्काल इलाज के लिये अस्पताल पहुचाया जा सके।
कोरोना काल में लगातार आम जनता इसका उपयोग कर रहे है ज्ञात हो कि विधायक निधि से निदान सेवा के लिए दिया गया एम्बुलेंस जिला अस्पताल में आम लोगों के काम आ रही है। जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के साथ- साथ पूरे जिले के लोगो को इसका लाभ मिल रहा है। विधायक चंदेल द्वारा प्रदान की गई यह एम्बुलेंस एयर कंडीशनर होने के साथ ही इसमे आॅक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। जांजगीर चाम्पा के विधायक नारायण चंदेल के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सेवा भाव से आम जनता के हित के लिए कार्य कर रहे है इस पहल पर लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
