UP-उत्तराखंड की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी LJP, चिराग पासवान ने कहा- नहीं करेंगे गठबंधन

लखनऊ
अगले साल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने है, लेकिन अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (R) की घोषणा के बाद यूपी और उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। दरअसल, लोजपा अध्यक्ष (R) चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सभी सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (R) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि एलजेपी यूपी और उत्तराखंड में किसी भी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (R) उत्तराखंड में ललित मोहन जोशी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जाएगा। लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से इस बारे में ट्वीट कर कहा गया है।

दरअसल, दिल्ली 12 जनपथ स्थित लोजपा (रामविलास) कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में लोजपा (र) उ.प्र के प्रदेश अध्यक्ष, तमाम कार्यकारिणी सदस्य, तमाम जिला अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता साथियों ने अपने-अपने सुझाव रखें। इन सुझाव के मद्देनजर लोजपा (र) केंद्रीय नेतृत्व में आगामी उ.प्र चुनावों में अकेले लड़ने का फैसला लिया गया है।

वहीं, दूसरी तरफ उत्तराखंड के लोक जनशक्ति पार्टी (र) प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित के द्वारा 22 दिसंबर को हरिद्वार में लोक जनशक्ति पार्टी (र) के कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। सभी कार्यकारिणी की सहमति पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि 2022 की चुनाव में लोजपा (र) से ललित मोहन जोशी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड से राष्ट्रीय नेता एवं दलित सेना से राष्ट्रीय महासचिव जय गोविंद, लेबर सेल से राष्ट्रीय महासचिव सर्वेन्द्र शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने भारी संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *