कोरोना से हार गए पूर्व अपर कलेक्टर कुजुर

रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक माह पूर्व अपर कलेक्टर रहे विजय कुजुर कोरोना के जंग में हार गए और सोमवार की शाम को उनकी मृत्यु हो गई। मृदुभाषी और सबको सहयोग करने वाले स्वर्गीय विजय कुजुर कोरोना संक्रमित थे। जिनका उपचार अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल चल रहा था।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे स्वर्गीय विजय कुजुर पिछले माह तक जिले के अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। तत्पश्चात लगभग एक माह पूर्व सेवानिवृत्त हो गए स्वर्गीय विजय कुजुर रामानुजगंज के अपर कलेक्टर न्यायालय में भी लिंक कोर्ट लिया करते थे। यह दंतेवाड़ा और जशपुर जिले में भी अपर कलेक्टर के पद पर सेवा दी थी। इनके निधन के बाद जिले के प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई है यहां बताना जरूरी होगा कि एक माह पूर्व हुए सेवानिवृत्त स्वर्गीय विजय कुजुर कलेक्टर श्याम धावडे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *