शादी में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस कर्मियों पर हमला, एक घायल, भागकर तीन ने बचाई जान

बलरामपुर। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने शादी समारोह के साथ ही अन्य आयोजनों पर डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन इसके बाद भी शादी समारोह में डीजे बजाया जा रहा था। सूचना मिलने पर डीजे को बंद कराने पहुंची पुलिस कर्मियों पर राजपुर नगर पंचायत से लगे ग्राम नवकी के ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी जिसमें एक आरक्षक परमेश्वर दुबे घायल हो गया, वहीं तीन अन्य आरक्षकों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराध दर्ज कर आरोपितों को पकड?े का निर्देश दिया है।

राजपुर नगर पंचायत से लगे ग्राम नवकी में मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण के घर विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पुलिस को पता चला कि शादी में डीजे बजाया जा रहा है जहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र है। सूचना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम यहां पतासाजी करने पहुंची। डीजे बंद करने समझाइश दिया तभी एक पुलिस वाले ने ग्रामीणों को धमकाना शुरू कर दिया। यहीं से मामला बिगड़ गया। अचानक आरक्षक परमेश्वर दुबे पर पीछे से किसी ने एक बड़ी लकड़ी से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को वापस जाने शोर मचाने लगे। ग्रामीणों का उग्र रूप को देख दो प्रधान आरक्षक, एक वाहन चालक भगाने लगे लेकिन आरक्षक परमेश्वर दुबे पकड़ में आ गया और ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। जैसे-तैसे आरक्षक को वहां से निकला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसके सिर पर चार टांके लगे हैं। घायल आरक्षक की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजपुर थाने में अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को पकड?े के निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलते ही पुलिस उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *