नाती ने 80 साल के नाना को मारकर शव खेत में दफनाया

गाजियाबाद
गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक नाती और उसके दोस्त ने मिलकर नाना की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पास के एक खेत में दफना दिया, लेकिन मृतक का एक घुटना और धोती का हिस्सा मिट्टी से बाहर रह गया। सुबह खेत मालिक ने खेत में शव गड़ा देख पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर दो हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मूलरूप से मुरादनगर के मथुरापुर गांव का रहने वाले 80 वर्षीय हरिया पांच बेटों और पांच बेटियों के पिता थे। उनकी दो बेटी ब्रजेश और धनेश की शादी लोनी थाने के सिरोली गांव में कर्मवीर और सत्यवीर के साथ हुई थी। कर्मवीर की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बेटियों की शादी बागपत जिले के भगोट गांव में हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व हरिया ने भगोट गांव में 20 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। दो तीन माह से दीपक अपने नाना हरिया से उनकी भगोट वाली जमीन में से चार-पांच बीघा जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *