अश्लील वीडियो दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

 अलीगढ़ 
क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार को दुकान पर जा रही किशोरी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहंुचे तो आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट की दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

वाकये के अनुसार एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को घर से दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहंुचते ही एक दुकानदार ने किशोरी को मोबाइल में गेम दिखाने के बहाने बुला लिया और अश्लील वीडियो दिखाकर दुकान के अंदर खींचने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घर पहंुची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहंुचे तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उल्टा मारपीट कर दी। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *