पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है फुटपाथ, अवैध निर्माण के लिए नहीं
जबलपुर
जेएमसी कमिश्नर ने गुरुवार को रांझी बड़ापत्थर से लेकर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तक सड़क का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों से चर्चा करते हुए कहा के फुटपाथ क ा उपयोग किसी भी प्रकार के व्यापार या अवैध निर्माण के लिए न किया जाए, क्योंकि उक्त फुटपाथ का निर्माण पैदल चलने वालों की सहूलियत को ध्यान में रखकर किया गया है। जेएमसी कमिश्नर ने इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से चर्चा कर जल भराव वाले स्थानों के बारे में भी पूछा और फिर अधिकारियों को उक्त स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रहवासियों को बताया कि रांझी के साथ पूरे शहर के नाले-नालियों की साफ-सफाई के लिए टीमों का गठन कर दिया गया और बारिश के पूर्व काम पूरा कर लिया जाएगा। इसलिए जल्द जल भराव को लेकर बिलकुल निश्चिंत रहिए। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा, संभागीय अधिकारी उमेश टोपरे, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद राव सहित अन्य मौजूद थे।
