लॉकडाउन में चल रहा है सट्टे का कारोबार,पुलिस खामोश

सेवढ़ा। सेवढा नगर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तमाम प्रकार के नियम जिला से लेकर स्थानीय आधिकरियो  द्वारा निकाल दिए गए जिसकी तामीली और मुनादी लगभग एक माह से निरन्तर जारी है लेकिन इसके बाद भी अवैध व्यापार जैसे शराब तस्करी व सट्टा कारोबार पर  लगाम नहींं लग पाई है। लॉक डाउन में जहां फुटकर पथ विक्रेता अपनी प्रतिदिन करने वाली कमाई को बन्द किये हुए काफी लंबा वक्त बीत गया वहीं अवैध कारोबार सेवढा नगर में चरम पर है । पुलिस उन रास्तो से हर समय गुजरती रहती है लेकिन उन अवैध कारोबार को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई करने की हिमाकत नहीं कर पाती क्यों कि रिश्वत रूपी महीने की बंधी के आगे नतमस्तक है।  जिससे बेखोफ होकर बिना किसी के डर के सट्टा व्यापार आलीशान बिल्डिंगों में दिन रात संचालित हो रहा है जिसके ठिकानों की जानकारी स्थानीय पुलिस को होते हुए भी उनके संचालित स्थानों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। नगर में लॉक डाउन लगे काफी समय बीत चुका है लेकिन गली मोहल्लो में  अवैध कारोबार दिन रात संचालित किए जा रहे है । अगर कोई किराना व्यापारी अगर एक मिंनट के लिए भी दुकान खोलता दिखाई देता है तो उस पर लॉकडाउन अधिनियम की तमाम धाराओं का चार्ज  लगा दिया जाता है लेकिन यह अवैध रूप से करने वाले कारोबारियों की मानो खुलेआम छूट दे दी गई है और कारोबारी अपनी अपनी बिल्डिंग में अवैध कारोबार को अंजाम देते नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *