वैक्सीनेशन कराने तपती धूप में भटके हितग्राही, सेंटरों में पसरी अव्यवस्थाएं
जबलपुर
45 + हितग्राहियों के लिए वैक्सीन की सेकंड डोज का टोटाहै तो जिले में 18+ के तहत वैक्सीनेशन कराने के लिएहितग्राहियों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति ये है कि कतिपय सेंटरों में या उनके कर्ताधर्ताओं नेव्यवस्थाओं का डंका पीटते हुए अपने यहां पर वैक्सीनेशनकराने की जिम्मेदारी तो ले ली, लेकिन हितग्राही अब भरीगर्मी में धूप में तपते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए अपनीबारी का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी युवाओं कोटीका का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी स्लाट न मिलना औरयदि मिल भी गया तो कई किलोमीटर दूर उपलब्ध होना है।
दिनभर बैठे रहो तब कहीं हो पाती है बुकिंग
हितग्राहियों का कहना है कि एक तरफ वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन का प्रोत्साहन अभियान व टीका उत्सव है, दूसरी तरफ वैक्सीन की उपलब्धता न होना है। लोगों का आॅनलाइन वैक्सीनेशन केलिए बुकिंग कराने दिनभर खप रहा है।कई बार तो दो से तीन दिन और हμते तक हितग्राही नेट पर स्लॉट के लिए प्रयास करते हैं तब कहीं जाकर सेंटर मिल पा रहा है।
नहीं आ रही पर्याप्त वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो हितग्राहियों की संख्याके मुताबिक वैक्सीन की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ऐसे मेंटैक्नीकल समस्याओं के चलते हितग्राहियों को जमकरपरेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ सेंटरों मेंतकनीकी खामी आने से कई बार घंटों-घंटों वैक्सीनेशन काकाम बंद भी होता जा रहा है।
