बस स्टेण्ड पर खड़ी बसों में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी

श्योपुर
शहर के बसस्टेण्ड क्षेत्र में खड़ी तीन बसों में गुरूवार की देर रात को अचानक आग भड़क गई। आग इतनी भयानक थी कि काफी मशक्कत के बाद आग पर पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन अवधि के कारण शहर के नवीन बसस्टेण्ड पर यात्री बसें खड़ी है और लॉकडाउन की सख्ती के कारण दिन के अलावा रातभर बसस्टेण्ड पर सन्नाटा बना रहता है।
गुरूवार की देर रात को अचानक शिवशक्ति कम्पनी सहित अन्य कम्पनी की तीन बसों से आग की लपटे उठने लगी। बसों में आग लगने की जानकारी जैसे ही आसपास लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बस मालिकों सहित फायर बिग्रेड के लिए सूचित किया, किन्तु जब तक बस मालिक व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक बसों में भारी नुकसान हो चुका था। बताया गया कि बसों में भयानक भड़कती आग व आग से बसों के डीजल टैंक फटने की आशंका के चलते लोग आग तक नहीं पहुंच सके और फायर बिग्रेड के पहुंचने के बाद ही काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *