विवेकाकनंद कॉलेज के 12 तदर्थ शिक्षकों को दोबारा मिली नियुक्ति

 नई दिल्ली 
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध विवेकानंद कॉलेज के 12 तदर्थ शिक्षकों को दोबारा नियुक्ति को लेकर जारी घमासान थमता नजर आ रहा है। कॉलेज  प्रशासन 12 तदर्थ शिक्षकों को दोबारा  नियुक्ति देगा। बुधवार को कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने इन शिक्षकों की सेवा जारी रखने का फैसला लिया है।   विवेकानंद कॉलेज के  12 तदर्थ शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति को लेकर शिक्षक संघ आंदोलित था। इस संबध में डीयू शिक्षक संघ ने जहां मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, तो वहीं शिक्षक संगठनों ने मंगलवार को ऑनलाइन प्रदर्शन भी किया था। असल में अप्रैल तक कॉलेज में 42 स्थाई और 69 तदर्थ शिक्षकों सेवायोजित थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन की तरफ से जब तदर्थ शिक्षकों को दोबारा  नियुक्ति दी गई तो 57 तदर्थ शिक्षकों की सेवा जारी रखी गई, जबकि 12 तदर्थ शिक्षकों की कॉलेज प्रशासन ने सेवा समाप्त कर दी थी। जिसके बाद से शिक्षक संघ इस मामले को लेकर आंदोलित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *