जरूरतमंद लोगों को राशन व बना हुआ भोजन वितरित किया

ग्वालियर । करोना वॉलिंटियर श्रीमती सबा रहमान एवं रोज सर्वजन उत्थान समिति  के  पद अधिकारी एवं सदस्यों के संयुक्त प्रयासों से बेरोजगार परिवारों को किराने का सामान एवं बना हुआ भोजन  कंपू , लक्कड़ खाना, हुजरात का पुल, कैंसर पहाड़िया, आमखो, जे. एच हॉस्पिटल आदि जगह पर प्रतिदिन 500 पैकेट बना हुआ भोजन वितरण किया जा रहा है । जे.एच हॉस्पिटल में अन्य क्षेत्र से इलाज के लिए आए मरीजों के परिवारों सदस्यों को बना हुआ भोजन के पैकेट प्रतिदिन प्रदाय किए जा रहे हैं जो उनको इस कठिन परिस्थितियों में सहायता प्रदान कर रही हैं । इस संपूर्ण सेवा मैं संस्था रोज सर्वजन उत्थान समिति के अधिकारी एवं सदस्य सलमा खान, असद अहमद खान, हेमलता गुड़िया, अंजलि चौहान, सुमन भारती, रेशमा जाटव,  मनोरमा, शालू खान, जीनत खान, विकास तोमर, डॉक्टर प्रदीप कश्यप, आकाश कुशवाहा आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *