स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, रामलाल ने टेस्ट कराया रिपोर्ट मिली किशनलाल की

 लखनऊ 
नतीजा यह है कि एक ही मरीज की स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दो से तीन आईडी बन रही हैं। ऐसा एक ही व्यक्ति के दो बार टेस्ट में अलग अलग नम्बर दर्ज करने की वजह से हो रहा है। इसके अलावा कई मामले ऐसे भी हैं जहां जल्दबाजी में मरीज का नम्बर गलत दर्ज हो गया। मतलब ऐसे में टेस्ट रामलाल ने कराया और रिपोर्ट किशनलाल के नम्बर पर दिख रही है।

दोहरी आईडी और नम्बर दर्ज करने में गलतियों के मामले 15 फीसदी तक हैं। खुद जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि गुरुवार को यदि लखनऊ में 353 नए संक्रमित मिले तो इनमें 45 से 50 दोहरी आईडी के कारण हैं। इस गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए सभी सीएचसी को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निजी लैब और अस्पतालों को भी चेताया गया है कि ऐसी गड़बड़ियां न होनें पाएं इसका खयाल रखा जाए। रोजाना 50 के करीब ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *